फैजाबाद रैली से चुनावी बिगुल फूंकेगी बसपा
बहुजन समाज पार्टी 22 जून को फैजाबाद में बड़ी रैली आयोजित करने जा रही है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव किसी भी राजनीतिक गठबंधन के बिना अपने दम पर लड़ेगी। रैली में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।