बुलेट सवार युवक को पिस्टल दिखाकर कार में बैठाया:देवरिया में अपहरण का आरोप, मोबाइल छीनकर रास्ते में फेंका; पुलिस जांच में जुटी

Sep 28, 2026 - 20:09
0
बुलेट सवार युवक को पिस्टल दिखाकर कार में बैठाया:देवरिया में अपहरण का आरोप, मोबाइल छीनकर रास्ते में फेंका; पुलिस जांच में जुटी
देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटिकरा चौराहे के पास सोमवार को दिन में पांच बजे बुलेट सवार युवक को कार सवारों द्वारा पिस्टल दिखाकर जबरन अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के पीछे रुपये के लेनदेन समेत अन्य संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है। पिपरा मदन गोपाल निवासी आयुष सिंह (30) पुत्र राजेश सिंह सोमवार शाम करीब पांच बजे बुलेट से बलटिकरा चौराहे पर पहुंचा था। आरोप है कि वह एक मॉल के पास पहुंचा ही था कि एक लग्जरी कार वहां आकर रुकी। कार सवारों ने कथित तौर पर पिस्टल दिखाकर आयुष को जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद कार देवरिया की तरफ चली गई। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, कार सवार युवक का मोबाइल भी अपने साथ ले गए थे। बाद में मोबाइल रास्ते में फेंके जाने की बात सामने आई है। युवक को दिनदहाड़े कार में ले जाते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर यूपी-112 और महुआडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। कार और उसमें सवार लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। रुपये के लेनदेन समेत अन्य पहलुओं की जांच की सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि एक युवक को कार सवारों द्वारा ले जाने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी। पुलिस रुपये के लेनदेन समेत अन्य संभावित कारणों को भी जांच में शामिल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User