गोरखपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम:विद्यार्थियों को विधिक अधिकार बताए, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की दी जानकारी
गोरखपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मुख्य सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के प्रावधानों की जानकारी दी गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) चंद्रमणि मिश्रा ने विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों को सरल भाषा में समझाते हुए बच्चों के अधिकार, लैंगिक अपराधों से संरक्षण, अनुचित व्यवहार की स्थिति में शिकायत करने और विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी अनुचित घटना या व्यवहार की स्थिति में बिना संकोच अभिभावक, शिक्षक या सक्षम प्राधिकारी को जानकारी देने की अपील की। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्वागत किया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य डॉ. रामनाथ वर्मा, विजयशंकर श्रीवास्तव, विवेकानंद मिश्र, सुशील त्रिपाठी, ओमप्रकाश मिश्र, महेंद्र शर्मा और सत्यप्रकाश मिश्रा सहित शिक्षक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)