छात्र नेताओं ने मिर्जापुर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा:मिर्जापुर में पार्क की बदहाली पर नाराजगी, ठेका हटाने की मांग
मिर्जापुर में छात्र नेताओं ने शहीद भगत सिंह पार्क में लगी प्रतिमा पर गलत जन्मतिथि को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्क के पास शराब का ठेका हटाने और पार्क की बदहाली सुधारने की मांग की। छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था, लेकिन प्रतिमा पर गलत तारीख लिखी है। इसे तुरंत ठीक करने की मांग की गई। उन्होंने पार्क के आसपास नशे के माहौल पर भी चिंता जताई। छात्रों का आरोप है कि यहां लोग नशा करते हैं, जिससे पार्क की गरिमा खराब होती है। उन्होंने शराब का ठेका भी दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दिव्यांश अवस्थी और केबीपीजी कॉलेज के श्रेयश पांडेय के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। उदय मिश्रा, अभिनव शुक्ला, हर्ष देव पांडेय, ध्रुव पाठक और सूचित पांडेय भी इसमें शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)