PET के लिए आगरा पहुंच रहे 1.20 लाख छात्र:ट्रेनों में भीड़, पंडाल में सो रहे छात्र का फोन चोरी

Oct 25, 2026 - 07:04
0
PET के लिए आगरा पहुंच रहे 1.20 लाख छात्र:ट्रेनों में भीड़, पंडाल में सो रहे छात्र का फोन चोरी
आगरा में रविवार से PET की परीक्षा शुरू हो रही है। इसके लिए शहर के 49 केंद्रों पर दो पालियों में करीब 1.20 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दूसरे जिलों से आने वाले छात्रों की सुविधा के लिए रेलवे ने भी इंतजाम किए हैं। आगरा कैंट स्टेशन पर छात्रों के ठहरने के लिए पंडाल लगाया गया है। इसमें बैठने, आराम करने, पंखे चलाने और मोबाइल चार्ज करने की सुविधा दी गई है। छात्रों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा चार रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। यहां से अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र, ट्रेन के समय और वहां तक पहुंचने की जानकारी ले सकते हैं। भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने की जरूरत का भी आकलन किया जाएगा। कैंट स्टेशन पर हजारों छात्रों के ठहरने की व्यवस्था रेलवे ने आगरा कैंट स्टेशन पर बड़ा पंडाल लगाया है। इसमें एक साथ हजारों अभ्यर्थियों के बैठने और आराम करने की व्यवस्था की गई है। यहां पंखे, रोशनी, पानी और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा दी गई है। दूसरे जिलों से परीक्षा देने आए छात्र ट्रेन का इंतजार करते हुए यहां रुक सकते हैं। बांदा के हमीरपुर क्षेत्र से आए दिलीप ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र आगरा में पड़ा है। समय पर केंद्र पहुंचने के लिए वह आगरा कैंट स्टेशन आ गए। उन्होंने बताया कि परीक्षा के चलते ट्रेनों में काफी भीड़ है, लेकिन रेलवे की ओर से की गई व्यवस्थाएं ठीक हैं। पंडाल में एक साथ हजारों लोगों के बैठने की जगह है। खाने-पीने और आराम करने का भी इंतजाम किया गया है। चार स्टेशनों पर हेल्प डेस्क, केंद्र की मिलेगी जानकारी रेलवे ने आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, ईदगाह और मथुरा जंक्शन पर हेल्प डेस्क बनाई हैं। यहां तैनात कर्मचारी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों की सूची के आधार पर जानकारी देंगे। छात्र ट्रेन के समय और केंद्र तक पहुंचने का रास्ता भी पूछ सकेंगे। हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी स्टेशन पर भीड़ पर नजर रखेंगे। जरूरत पड़ने पर रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी देंगे, ताकि अतिरिक्त ट्रेन चलाने जैसे कदम उठाए जा सकें। पंडाल में सोते समय छात्र का मोबाइल चोरी इटावा से आए ललित ने बताया कि वह शनिवार शाम करीब 7 बजे आगरा पहुंचे थे। स्टेशन पर रेलवे का पंडाल देखकर वहीं सो गए। इस दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। ललित के मुताबिक, परीक्षा से जुड़ा पूरा डेटा मोबाइल में था। फोन चोरी होने के बाद घरवालों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि अब रोल नंबर के आधार पर एडमिट कार्ड निकलवाकर परीक्षा देने की कोशिश करेंगे। इसके बाद रेलवे पुलिस में मोबाइल चोरी की शिकायत करेंगे। ललित ने कहा कि मोबाइल चोरी होने के अलावा उन्हें रेलवे की दूसरी व्यवस्थाओं से कोई परेशानी नहीं हुई। भीड़ संभालने के लिए RPF की तैनाती रेलवे ने आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर करीब 3 हजार वर्ग फीट के होल्डिंग एरिया बनाए हैं। यहां रोशनी, पानी और पंखों की व्यवस्था की गई है। भीड़ संभालने के लिए वाणिज्य विभाग के सुपरवाइजर, टिकट जांच कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। LC-77, LC-10, LC-75A, LC-29 और LC-501 गेटों पर 24 घंटे RPF तैनात रहेगी। स्टेशनों की सुरक्षा के लिए CCTV कंट्रोल रूम में जूनियर स्केल अधिकारियों की भी 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। छात्रों की तबीयत बिगड़ने पर मदद के लिए आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर डॉक्टरों की शिफ्टवार ड्यूटी भी रहेगी। परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी अभ्यर्थियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों की व्यवस्था की है। इनमें ट्रेन नंबर 11808 आगरा-झांसी पैसेंजर का मथुरा तक विस्तार, मथुरा-लखनऊ, आगरा-मेरठ और मथुरा-झांसी-बांदा स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कानपुर-मथुरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन नंबर 01823 भी चलाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User