जेल में श्रद्धा ने मांगी शुगर फ्री ब्लैक कॉफी:बैरक में दोनों बहनें बेचैन रहीं; सोशल मीडिया अकाउंट एक्टिव, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर बढ़े
लखनऊ में शिवा शर्मा मामले की आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर जेल में हैं। दूसरे दिन जेल में दोनों बहनें बेचैन नजर आईं। दोनों आपस में काफी देर तक बातचीत करती रहीं, लेकिन किसी दूसरे कैदी से बात नहीं की। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा ने जेल में शुगर फ्री ब्लैक कॉफी की डिमांड की। उसने लगातार सफर और थकान का हवाला देते हुए चाय की जगह कॉफी देने की मांग की। हालांकि, जेल प्रशासन ने उसकी मांग पूरी नहीं की। कहा- जेल मेन्युअल के मुताबिक ही चीजें मिलेंगी। श्रद्धा जेल में है, लेकिन उसके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ने का सिलसिला जारी है। जेल में होने के बाद भी श्रद्धा का सोशल मीडिया प्रोफाइल एक्टिव है। लेकिन उसके फॉलोइंग्स घट रहे हैं। ऐसे में सवाल हैं कि उसका अकाउंट कहां से और कौन चला रहा है? श्रद्धा की 3 तस्वीरें देखिए… जेल में बेचैन होकर घूमती रहीं दोनों बहनें… जेल पहुंचने के 24 घंटे तक श्रद्धा व रश्मि काफी बेचैन रही। जेल के अंदर उन्होंने किसी से कोई बातचीत नहीं की। हालांकि निगरानी के लिए लगाई गई डिप्टी जेलर से कुछ न कुछ पूछती रही। दोनों बहनें को 40-45 महिला कैदियों वाली बैरक में रखा गया है। अचानक से लग्जरी लाइफ छीन जाने से दोनों काफी बेचैन रहीं। कैदियों ने बात करने की कोशिश की, वे दोनों चुपचाप रहीं जेल की बैरक में शिफ्ट होने के बाद दिनभर अन्य बैरक में बंद कैदी श्रद्धा दुबे को देखने आते रहे। सूत्रों की माने तो वहां तैनात लोग भी श्रद्धा दुबे को देख रहे थे। जेल के अंदर शिवा शर्मा हत्याकांड के बारे में कई कैदियों ने बात करने की दोनों से कोशिश की, लेकिन वे एकदम चुपचाप बैठी रहीं। उन दोनों ने किसी से बातचीत नहीं की। श्रद्धा के फॉलोअर बढ़े, फॉलोइंग घटी श्रद्धा दुबे का शिवा शर्मा केस में नाम आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा श्रद्धा की सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आईडी की रही। ओपन प्रोफाइल रखकर श्रद्धा अपनी हर अपडेट उस पर डालती थी। इंस्ट्राग्राम पर श्रद्धा दुबे के फॉलोअर गेम की भी चर्चा है। घटना के बाद जहां श्रद्धा के फॉलोअर्स 1.41 लाख से बढ़कर 1.44 लाख हो गए हैं। इस दौरान फॉलोइंग यानी जिसे श्रद्धा फॉलो करती थी, वह घट गए हैं। पहले श्रद्धा 421 लोगों को फॉलो करती थी, जो अब घटकर 407 रह गए हैं। दावा किया जा रहा है कि घटनाक्रम के बाद श्रद्धा के अकाउंट से या तो वीवीआईपी प्रोफाइल्स को ब्लॉक किया गया है या फिर श्रद्धा ने उन्हें अन फॉलो किया है। मॉडल ने कहा- देर शाम तक सोये, रात में घटना हुई कारोबारी शिवा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हुई थी। जब उसका शव मिला, तो उसके चेहरे और पेट में लिपिस्टिक लगा था। शिवा शर्मा के चेहरे और पेट में लिपस्टिक लगे होने के सवाल पर श्रद्धा ने बताया कि वह उसका बॉयफ्रेंड था। इसलिए उसके चेहरे पर लिपिस्टिक लगी थी। वहीं घटना के दिन सुबह करीब 7 बजे के आसपास श्रद्धा दुबे शिव शर्मा सहित अन्य लोग अवध ग्रीन अपार्टमेंट पर पहुंचे थे। इसके बाद देर शाम तक सोए। जिसके बाद रात में यह घटना हुई है। घटना से पहले शिवा और श्रद्धा में हुआ था झगड़ा पुलिस जांच में मेड ने बताया कि घटना के दिन शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे में झगड़ा हुआ था। इसके बाद यह पूरी घटना हुई। फिलहाल, श्रद्धा दुबे की मेड का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पड़ोसियों का भी बयान लिया गया है, जिन लोगों ने शिवा शर्मा के गिरने के बाद उसे अस्पताल ले जाने में मदद की थी। उनके बयान के साथ आस अन्य लोग जो इन दोनों को करीब से जानते थे, उनका बयान भी दर्ज किया है। अब पढ़िए पूरा मामला क्या है… 9 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे। शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ……… ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में 45 महिलाओं के साथ बैरक में बंद श्रद्धा:किसी से नहीं की बात, खाने में मिली दाल-रोटी; सुबह 6 बजे जगाई गई लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और उसके ड्राइवर तनवीर को गुरुवार को जिला जेल भेजा गया। क्वारंटाइन रहने के बाद शुक्रवार को दोनों बहनों को 45 महिलाओं की सामान्य बैरक में शिफ्ट किया गया। जेल पहुंचने के बाद श्रद्धा ने किसी से बात नहीं की। शुक्रवार तड़के कुछ देर के लिए आंख लगी, लेकिन सुबह 6 बजे जेल प्रशासन ने जगा दिया। जेल प्रशासन के मुताबिक, गुरुवार रात जेल में दाखिले के समय श्रद्धा सामान्य दिखने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसके चेहरे पर तनाव नजर आ रहा था। रात के खाने में उसे साबुत उड़द की दाल, रोटी और आलू-सोया मेथी की सब्जी दी गई। जिसे पूरा नहीं खाया। शुक्रवार सुबह नाश्ते में मीठी दलिया और चाय दी गई। पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)