श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान:बाबर आजम कप्तान बने रहेंगे, सलमान आगा की वापसी; 3 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

Oct 24, 2026 - 20:22
0
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान:बाबर आजम कप्तान बने रहेंगे, सलमान आगा की वापसी; 3 खिलाड़ियों को पहली बार मौका
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम टीम के कप्तान बने हुए हैं। वहीं इंग्लैंड दौरे के बीच टीम से बाहर किए गए सलमान अली आगा और अली उस्मान की वापसी हुई है। स्क्वॉड में 3 खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। इनमें मोहम्मद ताहा, मोहम्मद सुलेमान और समीर मिन्हास शामिल हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। इंग्लैंड दौरे के बीच PCB ने 7 खिलाड़ियों को बाहर किया था लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच 194 रन से हारने के बाद PCB ने 7 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया था। इन खिलाडियों में सलमान और उस्मान के अलावा मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, आमेर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल थे। इतना ही नहीं हेडकोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया था। उनकी जगह व्हाइट बॉल टीम के कोच माइक हेसन और एश्ले नॉफके को जिम्मेदारी सौंपी गई। शोएब अख्तर ने कहा था- पाकिस्तान टीम वेंटिलेटर पर है टीम में हुए उठा-पटक पर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट 'वेंटिलेटर पर' है। तब उन्होंने कहा- 'मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं बची है। टीम को दोबारा मजबूत स्थिति में आने में करीब 2 साल लग सकते हैं। अख्तर ने कहा कि PCB मौजूदा टीम के प्रदर्शन से निराश है और अब उनकी उम्मीदें अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों से हैं। पूरी खबर पढ़ें… टीम में शामिल तीनों नए खिलाड़ियों के बारे में जानिए… इंग्लैंड में खेले आखिरी टेस्ट के खिलाड़ियों को भी मौका इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए आखिरी टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए गए अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, रजाउल्लाह और साद बेग को भी टीम में बरकरार रखा गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की पैट्रन-XI की ओर से खेलने वाले दो तेज गेंदबाजों को भी बाद में टीम में शामिल किया जाएगा। यह फैसला श्रीलंका की टीम के खिलाफ पैट्रन-XI के तीन दिवसीय मुकाबले के पूरा होने के बाद लिया जाएगा। श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User