गोरखपुर में पोजिशन प्रिंट की मल्टीकलर साड़ी ट्रेंडिंग:करवा चौथ पर हैंडवर्क की डिमांड भी हाई, यूनिक पीस की तलाश में महिलाएं

Oct 25, 2026 - 05:57
0
गोरखपुर में पोजिशन प्रिंट की मल्टीकलर साड़ी ट्रेंडिंग:करवा चौथ पर हैंडवर्क की डिमांड भी हाई, यूनिक पीस की तलाश में महिलाएं
गोरखपुर में करवाचौथ पर इस बार पोजिशन प्रिंट की मल्टीकलर साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंडिंग है। पार्क रोड स्थित सांवरिया साड़ी सेंटर के मैनेजर रेहान मारूफि ने बताया कि यह देखने में ट्रेडिशनल लुक देता है। साथ ही मल्टीकलर की वजह से बेहद अट्रैक्टिव भी है। इस साड़ी में रेशम के धागों से बेहद ही खूबसूरत बुनाई की गई है। कम वर्क और फैन्सी होने की वजह से ज्यादातर महिलाएं इसे पसंद कर रही हैं। इसके साथ ही हैंडवर्क की साड़ियों की डिमांड भी ज्यादा है। तेजी से बिक रही करवा स्पेशल साड़ी गोलघर स्थित कृपाल साड़ी सेंटर के प्रोपराइटर दिलीप वलानी ने बताया कि करवा चौथ को देखते हुए स्पेशल साड़ी बनवाई गई है। जिस पर चांद देखते हुए महिलाओं का प्रतीकात्मक फोटो प्रिंट किया गया है। इसके अलावा उस पूजा करते हुए और उससे संबंधित चीजों की फोटो बनी हुई है। महिलाएं इसे काफी ज्यादा पसंद कर रही हैं। यह साड़ी देखने में बेहद ही अट्रैक्टिव और बजट फ्रेंडली है। एवरग्रीन हैं सिल्क की साड़ियां उन्होंने बताया कि इसके अलावा सिल्क की साड़ियों का डिमांड भी बहुत ज्यादा है। नई नवेली दुल्हन हो या कोई अन्य महिला सिल्क की साड़ी हर वर्ग में पसंद किया जा रहा है। उसमें भी ज्यादातर लाल और रानी कलर की साड़ियां ज्यादा बिक रही हैं। नए कलेवर में आया घाट चोला दिलीप ने बताया कि इस साल घाट चोला की साड़ियां भी ट्रेंड हैं। उसमें नए कलेवर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। जिसे करवा चौथ के लिए खरीद कर ले जा रही हैं। पहले के हिसाब से उसमें थोड़ी सी डिजाइन बदलकर मार्केट में पेश किया गया है। हैंडवर्क डिजाइन पसंद कर रही महिलाएं सांवरिया साड़ी सेंटर के मैनेजर रेहान मारूफि ने बताया कि पोजिशन प्रिंट की साड़ियों के अलावा सबसे ज्यादा डिमांड में हैंड वर्क की साड़ियां हैं। कारीगर इसपर अपने हाथों से खूबसूरत डिजाइन गढ़ें हुए हैं। जो देखने में बहुत आकर्षक है। साथ ही इसका फेब्रिक सॉफ्ट होने के की वजह से महिलाएं ज्यादा खरीद कर ले जा रही हैं। गोटा पट्टी की साड़ियां भी ट्रेंडिंग उन्होंने बताया कि करवा चौथ के लिए इस बार गोटा पट्टी की साड़ी भी काफी ज्यादा ट्रेंडिंग है। इसमें बॉर्डर पर हेवी वर्क देखने को मिलेगा। वहीं बाकी जगहों पर हल्का वर्क रहने से कैरी करने में आसान है। इस साडी की सबसे बड़ी खासियत है कि हल्के वजन में भी पार्टी वियर लुक दे रही है। साथ ही काफी ज्यादा फैन्सी भी है। दिल्ली और सूरत से आया बेहतरीन कलेक्शन दुकानदारों का कहना है कि आजकल ज्यादातर महिलाएं लाइट वेट में फैन्सी साड़ियों का डिमांड ज्यादा कर रही हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली, गुजरात, सूरत, बनारस और अन्य जगहों से बेहतरीन कलेक्शन मंगाया जा रहा है। रेडी टू वियर ड्रेस भी छाया गोलघर स्थित सुई धागा शॉप के ओनर मयूर करम चंदानी ने बताया कि वर्किंग महिलाएं ज्यादातर रेडी टू वियर ड्रेस पसंद कर रही हैं। जिससे पारंपरिक के साथ मॉडर्न लुक भी मिल रहा है। हमारे यहां से इस समय ट्रेडिशनल सरारा सेट, स्ट्रेट-पैंट सेट, प्लाजों और फ्रॉक सेट ज्यादा मात्रा में बिक रहा है। हालांकि त्योहार की वजह से लाल कलर के ड्रेस का डिमांड ज्यादा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User