छपरा से दिल्ली के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:बरेली जंक्शन पर भी ठहरेंगी; दोनों ट्रेनें एक-एक फेरा लगाएंगी

Nov 13, 2026 - 12:15
0
छपरा से दिल्ली के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:बरेली जंक्शन पर भी ठहरेंगी; दोनों ट्रेनें एक-एक फेरा लगाएंगी
त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे छपरा से दिल्ली और नई दिल्ली के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। दोनों ट्रेनें बरेली जंक्शन पर भी रुकेंगी। हर ट्रेन एक-एक फेरा लगाएगी। मुरादाबाद रेल मंडल के कार्यक्रम के मुताबिक, ट्रेन नंबर 05071 छपरा-दिल्ली स्पेशल 17 नवंबर को छपरा से रवाना होगी और 18 नवंबर को दिल्ली पहुंचेगी। यह बरेली जंक्शन पर सुबह 11:08 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुककर 11:10 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05072 दिल्ली से 18 नवंबर को चलेगी और 19 नवंबर को छपरा पहुंचेगी। बरेली में यह रात 1:38 बजे पहुंचेगी और 1:40 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर 05073 छपरा-नई दिल्ली स्पेशल 18 नवंबर को छपरा से रवाना होगी और 19 नवंबर को नई दिल्ली पहुंचेगी। यह बरेली जंक्शन पर दोपहर 2:08 बजे पहुंचेगी और 2:10 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05074 नई दिल्ली से 19 नवंबर को चलेगी और 20 नवंबर को छपरा पहुंचेगी। बरेली में इसका ठहराव तड़के 4:38 से 4:40 बजे तक रहेगा। दोनों ट्रेनों का ठहराव सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद में होगा। इनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। यात्रियों से कहा गया है कि सफर से पहले एनटीईएस वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन 139 से समय और ठहराव की जानकारी लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User