मऊ में पीएम मोदी की तस्वीर के साथ टोना-टोटका:दोहरीघाट के श्मशान में फोटो पर नींबू नारियल, सिंदूर मिला; चार हिरासत में
मऊ में मुक्तिधाम के शवदाह स्थल के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर टोटका सामान के साथ रखी मिली। शनिवार को पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR करने के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच की जा रही है। बता दें कि दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम शवदाह स्थल के पास शुक्रवार को प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ नारियल, नींबू, लाल धागे और सिंदूर रखे थे। तस्वीर के साथ जो सामान मिला है, वह सब जादू-टोना के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फोटो के ऊपर सुई से छिदे हुए नींबू, फोटो के चारों कोनों पर कलावा बंधा नारियल, सिंदूर रखा था। वीडियो और फोटो देखने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने इसपर आपत्ति जताई। उन्होंने पुलिस में शिकायत देते हुए प्रशासन से घटना में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज दोहरीघाट थाने में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही सर्विलांस की मदद से फोटो और वीडियो से जुड़े लोगों की पहचान का प्रयास कर रही है। चार संदिग्धों से पूछताछ, वजह तलाश रही पुलिस एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। --------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- प्रतापगढ़ में MBBS छात्र का शव हॉस्टल के नीचे मिला:7वीं फ्लोर में रहता था, दोस्त बोले- रात को खाना खाकर कमरे में चला गया था प्रतापगढ़ के सोनेलाल मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र का शव मिला है। छात्र का शव केशव राय हॉस्टल के नीचे मिला है। छात्र का नाम मिथिलेश कुमार था। वह 2024 बैच का था। मिथलेश बलिया का रहने वाला था। रविवार सुबह हॉस्टल के नीचे मिथलेश का शव छात्रों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। तुरंत मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की मौत पर हंगामा मच गया। पूरी खबर पढ़ें...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)