संतकबीरनगर के 8 केंद्रों पर PET परीक्षा, CCTV से निगरानी:हर पाली में 2952 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, तलाशी के बाद मिला प्रवेश

Oct 25, 2026 - 10:53
0
संतकबीरनगर के 8 केंद्रों पर PET परीक्षा, CCTV से निगरानी:हर पाली में 2952 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, तलाशी के बाद मिला प्रवेश
संतकबीरनगर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 8 केंद्रों पर शुरू हो गई है। हर पाली में 2,952 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए पूरी तैयारी की है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है और अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया है। मोबाइल फोन और आईटी गैजेट्स ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। हर परीक्षा केंद्र पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा 2 पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू हुई है जोकि दोपहर 12 बजे तक चलेगी। और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। इन स्कूलों में बनाया गया है केंद्र जिले में एचआरपीजी कॉलेज, एचआर इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज और सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदाह को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User