बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव आज अयोध्या आ रहे:अयोध्या जिले के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मीरापुर पहुंचेंगे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के पुत्र एवं बदायूं के युवा सांसद आदित्य यादव रविवार को अयोध्या जिले के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मीरापुर पहुंचेंगे। प्रदेश सचिव डा. एमपी यादव के पिता के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होंगे यहां वह समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डा. एमपी यादव के पिता स्व. राममूरत यादव के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे ग्राम मीरापुर, पोस्ट महबूबगंज, थाना गोसाईगंज निवासी स्व. राममूरत यादव के निधन पर क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए सांसद आदित्य यादव का आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान वह शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। सांसद के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी इस अवसर पर मौजूदगी रहने की संभावना है। स्व. राममूरत यादव को श्रद्धांजलि देने के साथ ही सांसद परिजनों को ढांढ़स बंधाएंगे। गौरतलब है कि आदित्य यादव बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं के परिवार से जुड़े हैं। उनके गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्सुकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)