खितौरा में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ:कमेटी अध्यक्ष ने दिया भाईचारे और एकता का संदेश
बदायूं के कस्बा खितौरा में शनिवार को श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। बाजार मालिक एवं समाजसेवी ठाकुर प्रदीप कुमार सिंह ने फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया गया। इसके बाद मंच पर नारद मोह लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ। ठाकुर प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि रामलीला बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। सभी को भगवान राम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। दुलीराम पाल ने कहा कि रामलीला समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता को बढ़ावा देती है। ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। इस अवसर पर रूपकिशोर गुप्ता, महाराज सिंह, तिलक सिंह, किशोरी पाल, योगेश गिरि, सुनील राणा, बलराम पाठक और रविशंकर भारद्वाज सहित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)