चुनाव आयोग के बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला:कहा- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय अपनी कमजोरियों पर आत्ममंथन करे कांग्रेस

Sep 28, 2026 - 17:10
0
चुनाव आयोग के बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला:कहा- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय अपनी कमजोरियों पर आत्ममंथन करे कांग्रेस
बाराबंकी में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। सोमवार 3:30 बजे यह बात पंचायत अध्यक्ष राजधानी रावत और जिला अध्यक्ष बुलंद सिंह वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग के संयुक्त बयान का जिक्र किया। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों की 26 सितंबर की बैठक के बाद लिए गए फैसलों को सर्वसम्मति से बताया गया। भाजपा ने इसे आयोग में मतभेद के विपक्ष के दावों का जवाब कहा। कांग्रेस को तथ्यों का सम्मान करना चाहिए पार्टी ने कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे गए पत्र और फॉर्म-6 पर भी कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। आयोग ने साफ किया कि पत्र किसी नीतिगत विषय से नहीं, बल्कि प्रशासनिक मामले से जुड़ा था। फॉर्म-6 की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट भी विचार कर चुका है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग, ईवीएम जैसी संस्थाओं पर सवाल उठाकर उनकी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा रही है। आयोग के स्पष्टीकरण के बाद कांग्रेस को तथ्यों का सम्मान करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User