पुराने वाहनों की जब्ती पर भाकियू लोकहित का विरोध:प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी

Sep 28, 2026 - 17:10
0
पुराने वाहनों की जब्ती पर भाकियू लोकहित का विरोध:प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी
हापुड़ में पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों की जब्ती के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) लोकहित ने विरोध जताया है। संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि वाहनों को सिर्फ उम्र के आधार पर जब्त न किया जाए। भाकियू लोकहित ने कहा कि एनजीटी नियमों के तहत 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई हो रही है। इससे वाहन मालिकों, किसानों और छोटे व्यापारियों में चिंता है। संगठन का तर्क है कि पुराना होना प्रदूषण का प्रमाण नहीं है। कई पुराने वाहन अच्छी स्थिति में हैं और उनके पास फिटनेस व प्रदूषण जांच के दस्तावेज भी हैं। भाकियू ने मांग की है कि ऐसे वाहनों पर कार्रवाई से पहले मालिक को उचित जांच का मौका मिले। इससे किसानों की आजीविका पर असर पड़ रहा है। संगठन ने प्रशासन से अपील की है कि उम्र के बजाय प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई हो। भाकियू लोकहित अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बना ने चेतावनी दी कि जब्ती नहीं रुकी तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User