चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर भाजपा जिलाध्यक्ष का पलटवार:राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा पर किए सवाल

Sep 28, 2026 - 15:30
0
चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर भाजपा जिलाध्यक्ष का पलटवार:राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा पर किए सवाल
कौशाम्बी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पलटवार किया। सोमवार दोपहर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। धर्मराज मौर्य ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। उसके खिलाफ प्रदर्शन से लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा पर असर पड़ता है। उन्होंने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। भाजपा जनता के बीच रखेगी तथ्य भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आयोग अपने संवैधानिक दायित्वों के तहत काम करता है। किसी चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति है, तो उसे उचित संवैधानिक और कानूनी तरीके से उठाना चाहिए, सड़क पर प्रदर्शन कर सवाल नहीं उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा के विरोध पर भाजपा जनता के बीच तथ्य रखेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र सरोज उर्फ फौजी और सिराथू नगर पंचायत अध्यक्ष भोला यादव समेत अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User