मुजफ्फरनगर में भाषण प्रतियोगिता:'विकसित भारत' पर छात्राओं ने रखे विचार; तनीष्का गर्ग रहीं प्रथम
मुजफ्फरनगर के ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में सोमवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत "विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश" विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से शुरू हुए इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. बबिता गोयल ने किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा, युवा शक्ति, महिला सशक्तीकरण और तकनीकी विकास की भूमिका पर प्रभावशाली विचार रखे। इसमें तनीष्का गर्ग, कुमारी निशा, सदफ, सलोनी, स्नेहा पाल और वंशिका ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की डॉ. योगिता शर्मा एवं डॉ. प्रतिभा चौधरी के मूल्यांकन के आधार पर तनीष्का गर्ग ने प्रथम, कुमारी निशा ने द्वितीय और सदफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और युवाओं की भागीदारी से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)