चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल:प्रयागराज में विरोध मार्च निकालेंगे कांग्रेसी, छात्र संगठन भी विरोध में
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने हल्ला बोल का ऐलान किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऐलान पर सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन करेंगे।
शहर के बालसन चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के पास से दोपहर 12:00 बजे कांग्रेसी विरोध मार्च निकालेंगे। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करेंगे और डीएम को ज्ञापन देंगे। इससे पहले भी कांग्रेसी और छात्र संगठनों प्रयागराज में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन कर इस्तीफे की मांग की थी। शुक्रवार को पोस्टर पर चप्पल बरसा कर जलाया था मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर प्रयागराज में भी आक्रोश बढ़ रहा है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के पोस्टर को आग के हवाले कर नारेबाजी की थी। कांग्रेसियों ने उनके इस्तीफे की मांग की है। वही छात्रों ने भी प्रयागराज में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी। सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में ज्ञानेश कुमार के पोस्टर को आग के हवाले कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने "ज्ञानेंद्र कुमार इस्तीफा दो", "ज्ञानेंद्र कुमार मुर्दाबाद" और "ज्ञानेंद्र कुमार को बर्खास्त करो" के नारे लगाए।
मुस्तकीम अटाला, फैजुल हसन, इम्तियाज सिद्दीकी, आसिफ अहमद, मोहम्मद आरिफ, आरती पाल, आदि ने अपनी बात रखी।
वहीं प्रयगाराज में दिशा छात्र संगठन ने भी ज्ञानेश कुमार का जबरदस्त विरोध शुरू किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के यूनियन गेट छात्रों ने प्रदर्शन उनका इस्तीफा मांगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)