डिजिटल शिक्षा में हिंदी पर कार्यशाला:कानपुर की डॉ. पूजा यादव ने 'बालिका' विषय पर कविता सुनाई, श्रोताओं ने सराहा

Sep 28, 2026 - 10:52
0
डिजिटल शिक्षा में हिंदी पर कार्यशाला:कानपुर की डॉ. पूजा यादव ने 'बालिका' विषय पर कविता सुनाई, श्रोताओं ने सराहा
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में "डिजिटल शिक्षा में राजभाषा हिंदी एवं साहित्य" विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन हुआ। इस आयोजन में 19 राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सरसौल ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खुजऊपुर की शिक्षिका डॉ. पूजा यादव ने उत्तर प्रदेश की ओर से कानपुर नगर का प्रतिनिधित्व कर जिले का मान बढ़ाया। कार्यशाला का मुख्य आकर्षण शिक्षक कवि सम्मेलन रहा, जिसमें देश के कोने-कोने से आए शिक्षक कवियों ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षिका डॉ. पूजा यादव ने 'बालिका' विषय पर भावपूर्ण कविता पाठ कर श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी। कार्यशाला में डिजिटल युग में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार तथा इसके व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ावा देने पर गहन मंथन किया गया। समापन सत्र में एनसीईआरटी के संयुक्त निदेशक प्रोफेसर अमरेन्द्र पी. बेहेरा एवं अन्य अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को सक्रिय योगदान के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रो. बेहेरा ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान के प्रदाता ही नहीं, बल्कि भाषा और संस्कृति के सच्चे संरक्षक भी हैं। यह कार्यशाला डिजिटल युग में राजभाषा हिंदी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सार्थक सिद्ध होगी। इस अवसर पर प्रोफेसर राजेंद्र पाल, डॉ. रवींद्र कुमार और डॉ. फारूक अंसारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व विद्वान उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User