ददरीघाट पर टूटे चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रहीं महिलाएं:गंदगी और क्षतिग्रस्त चेंजिंग रूम से श्रद्धालु परेशान
गाजीपुर के ददरी घाट पर श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए बना चेंजिंग रूम टूट गया है। बाढ़ के पानी में डूबने के बाद से यह खराब हो चुका है। इसकी लोहे की चादरें टूटने से यह किसी काम का नहीं रहा। इस वजह से महिलाओं को चारों तरफ धोती और कपड़े बांधकर आड़ बनानी पड़ रही है। अभी तक न तो इसे हटाया गया और न ही इसकी मरम्मत कराई गई है। इससे महिलाओं की प्राइवेसी पर भी असर पड़ रहा है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी घाट पर मिट्टी और कचरा जमा है। श्रद्धालुओं को इसी गंदगी के बीच से होकर स्नान के लिए जाना पड़ता है। नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ददरी घाट पर रोजाना सैकड़ों महिला-पुरुष गंगा स्नान के लिए आते हैं। आसपास के गांवों से भी महिलाएं गंगा पूजन और स्नान के लिए पहुंचती हैं। सुविधाओं के रखरखाव और सफाई पर ध्यान देना जरूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)