डीएम ने ब्लॉक अकाउंट मैनेजर की लापरवाही पर जताई नाराजगी:जौनपुर में स्वास्थ्य समिति की बैठक में दी कड़ी चेतावनी

Sep 28, 2026 - 20:09
0
डीएम ने ब्लॉक अकाउंट मैनेजर की लापरवाही पर जताई नाराजगी:जौनपुर में स्वास्थ्य समिति की बैठक में दी कड़ी चेतावनी
जौनपुर में DM सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में सोमवार को 6 बजे से 7 बजे तक जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में मुगरा बादशाहपुर, सुजानगंज और मछलीशहर ब्लॉक में लाभार्थियों के भुगतान में लापरवाही मिली। इस पर डीएम ने ब्लॉक अकाउंट मैनेजरों पर नाराजगी जताई, कड़ी चेतावनी दी। दोबारा गलती पर सख्त कार्रवाई की बात कही। डीएम ने प्रसव सेवाओं में सुधार, भर्ती मरीजों को अच्छा भोजन देने के निर्देश दिए। एंबुलेंस सेवाओं की समीक्षा में कहा कि 'गोल्डन ऑवर' में एंबुलेंस पहुंचनी चाहिए। स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं, वैक्सीन, इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में रखने को कहा। जिला होम्योपैथिक और आयुर्वेद अधिकारी के गैरहाजिर रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई। महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट चालू न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई, शासन को पत्र भेजने को कहा। सिटी स्कैन मशीन चालू रखने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User