दिल्ली की जूता फैक्ट्री में आग, 4 की मौत:2 की हालत गंभीर; सभी को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था

Oct 31, 2026 - 02:26
0
दिल्ली की जूता फैक्ट्री में आग, 4 की मौत:2 की हालत गंभीर; सभी को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में जूते की फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। 2 लोगों का इलाज जारी है। रेस्क्यू टीम ने 6 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला था। उन्हें संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, वहीं 5 अन्य लोगों को बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से रेस्क्यू किया गया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… अधिकारी ने बताया- आग बेसमेंट में लगी थी दिल्ली अग्निशमन सेवा के सहायक मंडल अधिकारी (ADO) पारस कुमार ने कहा कि यह फैक्ट्री जूते-चप्पल बनाती और स्टोर करती है।आग बेसमेंट में लगी थी, जहां हमारी टीम ने उस पर काबू पा लिया और उसे आगे फैलने से रोका। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल आग पूरी तरह से बुझ गई है और कूलिंग प्रोसेस चल रहा है, अब अंदर कोई नहीं बचा है। फायर सेफ्टी के 10 नियम दिल्ली में आग की पिछली बड़ी घटना 3 जून: होटल में लगी आग, 21 मौतें; गले लगे मिले अफ्रीकी कपल के शव दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में 3 जून की सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी थी। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई थी और 28 लोग घायल हुए थे। मृतकों में 11 विदेशी और 10 भारतीय थे। विदेशियों में 9 अफ्रीकी देशों के नागरिक थे। दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर ए.के. मलिक ने बताया था कि यह ग्राउंड+पांच मंजिला इमारत थी। आने-जाने के लिए सिर्फ एक सीढ़ी थी। सभी खिड़कियां सील कर दी गई थीं, जिससे अंदर फंसे लोगों के पास बचने के बहुत कम मौके थे। मरने वालों में एक अफ्रीकी कपल भी शामिल था। बचाव दल को उनके शव बाथरूम में मिले, जहां दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए थे। महिला टॉयलेट सीट पर बैठी थी, जबकि उसका पति पास रखी कुर्सी पर बैठा था। दोनों ने एक-दूसरे को कसकर पकड़ रखा था और महिला का सिर पति के कंधे पर टिका हुआ था। दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User