31 अक्टूबर का राशिफल:वृष वालों को फंसा पैसा मिल सकता है और तुला वालों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं
शनिवार, 31 अक्टूबर को वृष राशि वालों का फंसा पैसा वापस मिलने के लिए समय बहुत अच्छा है और युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के टारगेट पूरे होने की पूरी संभावना है। तुला राशि वालों की रुकी पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए संपर्कों से कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। कन्या राशि वालों को बाहरी स्रोत से बड़ा ऑर्डर मिलने के संकेत हैं। वृश्चिक राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को स्पेशल ड्यूटी मिल सकती है। धनु राशि वालों के पार्टनरशिप बिजनेस में फायदा होगा। मीन राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- निजी जीवन से जुड़ा कोई फैसला लेते समय सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करेंगे तो सफलता मिलने की संभावना मजबूत रहेगी। घर की व्यवस्था अनुशासित और शांत बनाए रखने के लिए खास प्रयास करेंगे और इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे।
नेगेटिव- बेवजह घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में समय खराब न करें। समय अनुकूल है, लेकिन इसका कितना फायदा मिलेगा यह आपकी कार्यक्षमता और समय के सही उपयोग पर निर्भर करेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता भी रह सकती है। करियर- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से जरूरत के मुताबिक काम चलते रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम तय समय पर पूरा करना होगा, वरना वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
लव- घर की हर बात में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें, इससे पारिवारिक व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से फिलहाल दूरी रखना बेहतर होगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कभी-कभी नकारात्मक विचारों के कारण मानसिक स्थिति थोड़ी परेशान हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5 वृष - पॉजिटिव- कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसे वापस पाने के लिए आज का समय बहुत अच्छा है। घर के बुजुर्गों और अनुभवी लोगों की सलाह पर चलना फायदेमंद रहेगा और इससे अच्छी सफलता मिल सकती है। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- मन में किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है, लेकिन यह वास्तविक स्थिति से ज्यादा आपका भ्रम हो सकता है। करीबी लोगों से बातचीत करते समय शब्दों को लेकर सावधानी रखें। छोटी गलतफहमी भी रिश्ते में खटास पैदा कर सकती है। करियर- बिजनेस में स्थिति सामान्य रहेगी। स्टाफ और कर्मचारियों के बीच अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों में फिलहाल ज्यादा समय लगाने का फायदा नहीं मिलेगा। अचानक किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और आप दोनों के बीच ऐसा कारोबारी संपर्क बनेगा, जो दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक भी आपसी प्यार बढ़ाएगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ- ज्यादा काम के कारण शरीर को आराम की जरूरत महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2 मिथुन - पॉजिटिव- प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। ये संपर्क आगे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। संतान के करियर से जुड़ी किसी समस्या पर दोस्तों से सही सलाह और मदद मिलेगी। इससे आपका तनाव भी कम होगा।
नेगेटिव- बातचीत में नकारात्मक या कठोर शब्दों का इस्तेमाल न करें। खास तौर पर महिलाओं को अपना आत्मसम्मान बनाए रखना होगा। सोशल मीडिया पर बेवजह समय खराब न करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम कर रहे हैं तो दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच जरूरी होगी। करियर- बिजनेस का कोई फैसला लेते समय अतिरिक्त सावधानी रखें। गुस्से या भावुकता में लिया फैसला नुकसान करा सकता है। कारोबार के विस्तार की योजनाएं अब अमल में आने लगेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी होगी।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए बहुत सावधानी की जरूरत होगी।
हेल्थ- काम के ज्यादा बोझ के कारण तनाव महसूस हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9 कर्क - पॉजिटिव- कुछ अप्रत्याशित चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन सकारात्मक सोच से उनका समाधान भी निकाल पाएंगे। खास और अनुभवी लोगों के संपर्क में आने से नई बातें सीखने का मौका मिलेगा। इससे कुछ बेहतर करने की इच्छा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- इस समय सक्रिय और ऊर्जावान रहना जरूरी होगा। आलस या गुस्से के कारण बना हुआ काम बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन वे आपका कोई खास नुकसान नहीं कर पाएंगे। पैसों के मामले में सोच-समझकर खर्च करें। करियर- बिजनेस में अपने काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। समान सोच वाले लोगों से मिलने पर कुछ नई और उपयोगी जानकारी मिलेगी। स्टाफ और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। इसका सकारात्मक असर कारोबारी कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच नजदीकी बढ़ेगी। दोस्तों से मुलाकात दिन को और खुशनुमा बनाएगी।
हेल्थ- पेट से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इसकी मुख्य वजह अस्त-व्यस्त दिनचर्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8 सिंह - पॉजिटिव- आज किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। आर्थिक मामलों को निपटाने के लिए भी दिन बहुत अच्छा है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा और व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय शांत तरीके से उसका सामना करें। गुस्सा और आक्रोश हालात बिगाड़ सकता है। माता-पिता को बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी किसी परेशानी से जूझना पड़ सकता है। करियर- बिजनेस की कई गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपनी योग्यता और प्रतिभा के दम पर महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखने से तरक्की होगी। नौकरीपेशा लोगों के टारगेट पूरे होने की पूरी संभावना है।
लव- निजी कामों के साथ दांपत्य जीवन में भी संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के लिए अच्छा समय मिलेगा।
हेल्थ- घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1 कन्या - पॉजिटिव- कुछ समय से जिन कामों को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, अब उनके पूरा होने का समय आ गया है। जल्दी ही मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। भाग्य भी आपके पक्ष में रहेगा। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही परेशानी दूर हो सकती है।
नेगेटिव- दूसरों की बातों पर आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय अपने विवेक को प्राथमिकता दें। छोटी-सी लापरवाही भाई-बहनों से रिश्ते में खटास ला सकती है। कहीं निवेश करने की योजना है तो फिलहाल कुछ समय रुकना बेहतर होगा। करियर- बिजनेस से जुड़ी कोई बहुत उपयोगी जानकारी मिल सकती है। मार्केटिंग और कारोबारी संपर्क मजबूत करने पर समय लगाना फायदेमंद रहेगा। बाहरी स्रोत से कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपनी कारोबारी योजनाओं को गोपनीय रखें, क्योंकि कोई दूसरा व्यक्ति उनका फायदा उठा सकता है।
लव- निजी और कारोबारी परेशानियों को घर के माहौल पर हावी न होने दें। बच्चों की समस्याएं समझने और सुलझाने के लिए भी समय निकालना जरूरी होगा।
हेल्थ- अनियमित खानपान और दिनचर्या के कारण छाती में जलन और गैस की परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7 तुला - पॉजिटिव- आपके लिए लाभदायक स्थिति बन रही है। भविष्य से जुड़ी योजनाएं बनेंगी और उनके सफल होने के संकेत भी हैं। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने की आपकी कोशिश भी सफल रहेगी।
नेगेटिव- आर्थिक स्थिति ठीक रहने के बावजूद कुछ ऐसे खर्च सामने आएंगे, जिन्हें टालना संभव नहीं होगा। अपनी किसी योजना को लागू करने को लेकर असमंजस रह सकता है। विरोधियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज न करें। करियर- कारोबारी योजनाओं को लागू करने के लिए समय बहुत अच्छा है और उनके अनुकूल नतीजे भी मिलेंगे। कार्यस्थल की व्यवस्था अच्छी रहेगी। संपर्कों के जरिए नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। ऑफिस में किसी सहकर्मी से कहासुनी होने की आशंका है।
लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल में कुछ कमी रह सकती है। शांत तरीके से बात करने पर समस्या सुलझ जाएगी। विवाहेतर प्रेम संबंध परेशानी पैदा कर सकते हैं।
हेल्थ- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी स्थिति पर नजर रखने की जरूरत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6 वृश्चिक - पॉजिटिव- किसी भी तरह की प्रतियोगिता में सफलता मिलने की बहुत अच्छी संभावना है। पूरा ध्यान लक्ष्य पर रखेंगे तो फायदा मिलेगा। आपका अधिकारपूर्ण और आत्मविश्वास भरा बोलने का अंदाज भी दूसरों को प्रभावित करेगा।
नेगेटिव- किसी के बहकावे या बातों में आकर फैसला न लें। किसी भी तरह का पेपरवर्क करते समय बहुत सावधानी रखनी होगी। छोटी गलती का भी बड़ा नुकसान हो सकता है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा। करियर- किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात बिजनेस के लिए मददगार साबित होगी। कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को स्पेशल ड्यूटी मिल सकती है।
लव- ज्यादा व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। इसका असर परिवार की व्यवस्था और आपसी तालमेल पर भी पड़ सकता है।
हेल्थ- गलत खानपान के कारण पेट खराब रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1 धनु - पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद अपने निजी कामों के लिए समय निकालना जरूरी होगा। परिवार के किसी सदस्य के लिए शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। कामों को योजना बनाकर सही क्रम में पूरा करेंगे तो सफलता मिलने की संभावना मजबूत रहेगी।
नेगेटिव- दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के साथ भी समय बिताएं, इससे रिश्तों में नजदीकी बनी रहेगी। मौजूदा परिस्थितियों से फिलहाल संतुष्ट रहना बेहतर होगा। किसी बड़े बदलाव से जुड़ा फैसला लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। करियर- किसी कारोबारी समस्या का समाधान मिल सकता है। बिजनेस में बजट से ज्यादा निवेश न करें। काम और जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी। पार्टनरशिप बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी योग्यता और मेहनत के मुताबिक उचित नतीजे मिलेंगे।
लव- घर का माहौल सुखद रहेगा और रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ बेचैनी या असमंजस रह सकता है।
हेल्थ- महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी किसी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2 मकर - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से आज कुछ राहत मिलेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना सुकून देगा। बैंक और निवेश से जुड़े आर्थिक कामों में व्यस्तता रह सकती है। नई स्किल या हुनर सीखने के लिए भी समय बहुत अच्छा है।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़े काम आज टालना बेहतर होगा। बातचीत और व्यवहार में शब्दों का सही चयन करें। कठोर या अभद्र भाषा रिश्ते खराब कर सकती है। करियर- पेमेंट और लेनदेन से जुड़े काम बहुत सावधानी से करें। गलती या लापरवाही से बड़ा आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। काम में नई तकनीक और नई स्किल का इस्तेमाल करने से उत्पादन क्षमता बढ़ सकती है। ऑफिस में अचानक किसी बात को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है।
लव- आपकी किसी समस्या को सुलझाने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। युवाओं के प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ- थकान के कारण नसों में दर्द या खिंचाव की शिकायत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5 कुंभ - पॉजिटिव- करीबी रिश्तेदारों के आने से घर में चहल-पहल रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के लिए शादी का बहुत अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपसी बातचीत से घर से जुड़ा कोई पुराना मामला भी सुलझ सकता है।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना है तो उस पर दोबारा विचार करें। व्यवहार में ज्यादा परिपक्वता लाने और परिस्थितियों को गंभीरता से समझने की जरूरत होगी। लापरवाही और मौज-मस्ती के कारण बनते हुए काम भी रुक सकते हैं। करियर- बिजनेस में होलसेल के साथ रिटेल से जुड़े कामों पर भी ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। लेनदेन हमेशा पक्के बिल से करें, क्योंकि धोखा होने की आशंका है। ऑफिस में किसी सहकर्मी के कारण परेशानी हो सकती है।
लव- वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। विवाहेतर संबंध का खुलासा होने पर बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।
हेल्थ- ज्यादा व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य की अनदेखी होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3 मीन - पॉजिटिव- दिन मिले-जुले नतीजे देगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। दूसरों के प्रति अच्छा व्यवहार रखने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। किसी धार्मिक संस्था या धार्मिक काम में सहयोग कर सकते हैं।
नेगेटिव- अपने फैसलों पर भरोसा रखें। दूसरों की बातों में आकर नुकसान होने की आशंका है। विवाद से दूरी रखें, वरना रिश्ते खराब हो सकते हैं। किसी बड़े लेनदेन के लिए समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। करियर- कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत के मुताबिक नतीजे नहीं मिलेंगे। फिलहाल मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें और नया काम शुरू न करें। पार्टनरशिप बिजनेस में परिस्थितियां बहुत अनुकूल रहेंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों का असर घर के माहौल पर भी पड़ सकता है। गैरजरूरी मौज-मस्ती में समय खराब करने से बचें।
हेल्थ- पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)