प्रयागराज में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण:16 दुकानों की जांच, 15 को नोटिस; 14 नमूने लैब भेजे

Oct 31, 2026 - 00:15
0
प्रयागराज में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण:16 दुकानों की जांच, 15 को नोटिस; 14 नमूने लैब भेजे
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। शुक्रवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) बृजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में अभिहित अधिकारियों, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कुल 08 अंतर-जनपदीय टीमों ने शहर से लेकर तहसील स्तर तक ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस टीम ने प्रयागराज में मिठाई की 16 दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। इसमें से दुकानों को 15 नोटिस और 14 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इन प्रमुख प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई अभियान के दौरान शहर के भीतर कामधेनु स्वीट्स, श्री राजस्थानी स्वीट्स, नेतराम, अमृत स्वीट, श्री सैनिक स्वीट्स, हीरा हलवाई, शांति स्वीट्स, शिव मिष्ठान भंडार, सुलाकी लाल, भगवान दास प्रहलाद दास, जगराम और नंद स्वीट सहित कुल 16 मिठाई की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। इसके अलावा, तहसील बारा, करछना और सोरांव क्षेत्र में स्थित 3 प्रमुख दुकानों मकालू स्वीट, कल्लू स्वीट और बॉम्बे स्वीट की भी जांच की गई। कमियां मिलने पर थमाया गया नोटिस निरीक्षण टीमों ने दुकानों में साफ-सफाई, वेंटिलेशन, फर्श एवं दीवारों की स्थिति, पेयजल के मानक, कच्चे माल के रिकॉर्ड, तलने में उपयोग हो रहे तेल की गुणवत्ता, व्यक्तिगत हाइजीन और काउंटर पर 'यूज़-बाय-डेट' के प्रदर्शन जैसे अहम बिंदुओं की जांच की। मानकों में लापरवाही मिलने पर 15 प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना (नोटिस) जारी की गई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर सुधार नहीं किया गया, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। लैब भेजे गए 14 नमूने अधिकारियों ने अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के कुल 14 नमूने (सैंपल) संकलित किए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User