₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; सरकारी गवाह के रूप में दर्ज होगा बयान
ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा फतेही को समन जारी किया गया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नोरा फतेही को 2 नवंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने उन्हें इस मामले में सरकारी गवाह के रूप में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दाखिल तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट के आधार पर कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है। दरअसल सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी। इसी मामले में नोरा अपना बयान दर्ज कराएंगी। सुकेश के खिलाफ सरकारी गवाह बनने की अर्जी दी थी इससे पहले जैकलीन ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई थी। पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस ने जानकारी दी थी कि वे इस मामले में जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार हैं। ईडी की पूछताछ और महंगे गिफ्ट्स से जुड़ा विवाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में नोरा फतेही से कई बार पूछताछ की थी। ED की जांच में सामने आया था कि सुकेश ने ठगी के इन पैसों से जैकलीन फर्नांडिस को करोड़ों रुपए के कीमती गिफ्ट्स दिए थे। इसमें लग्जरी बैग, हीरे की ज्वेलरी, महंगे घोड़े और बिल्लियां शामिल थीं। इस वजह से ED ने जैकलीन को भी इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया था। हालांकि, नोरा फतेही ने हमेशा किसी भी गलत काम में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने जांच एजेंसियों को दिए बयानों में कहा था कि वे खुद इस मामले में पीड़ित (विक्टिम) रही हैं। जैकलीन ने लिए थे कई महंगे गिफ्ट ED के मुताबिक, जैकलीन से दोस्ती हो जाने के बाद सुकेश ने उनके ऊपर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए थे। सुकेश ने जैकलीन को ये चीजें गिफ्ट की थीं... रोहिणी जेल से 200 करोड़ रुपए की रंगदारी का आरोप यह पूरा मामला साल 2020-21 के दौरान दिल्ली की रोहिणी जेल से चलाए गए रंगदारी नेटवर्क से जुड़ा है। आरोप है कि सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में बंद रहते हुए खुद को केंद्र सरकार का वरिष्ठ अधिकारी बताया था। उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से उनके पति को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर लगभग 200 करोड़ रुपए ठगे थे। सरकारी गवाह बनने से क्या बदलेगा? जैकलीन फर्नांडिस काफी समय से इस हाई-प्रोफाइल केस में आरोपी के तौर पर जांच का सामना कर रही हैं। अब वे सरकारी गवाह बनकर सच्चाई सामने लाना चाहती हैं। कानूनी जानकारों के मुताबिक, इससे उन्हें सजा में छूट या कानूनी कार्रवाई से राहत मिल सकती है, बशर्ते वे सुकेश के खिलाफ पुख्ता जानकारी दें। ये खबर भी पढ़ें काम दिलाने की आड़ में ठगे गए 20 लाख रुपए:नोरा फतेही बोलीं- मेरा मजाक उड़ाया गया, ‘दिलबर’ जैसे कई गाने फ्री में करने पड़े मुंबई की चमक-दमक के पीछे ठगी, ताने और संघर्ष की लंबी कहानी भी छुपी है। नोरा फतेही की जिंदगी भी ऐसी ही रही, जहां काम दिलाने का वादा कर 20 लाख रुपए ठग लिए गए और कई बार उन्हें बिना फीस के गाने करने पड़े। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)