मेरठ में किराना स्टोर पर बिक रहे थे पटाखे, जब्त:पल्लवपुरम के बी पॉकेट में पुलिस ने छापा मारा, दुकानदार पर FIR
मेरठ में शुक्रवार रात पुलिस ने पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के बी पॉकेट स्थित एक किराना स्टोर से पटाखों का स्टॉक जब्त किया। दुकान में दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखे रखे गए थे। पुलिस की छापेमारी के दौरान दुकानदार मौके से फरार हो गया। सूचना पर दुकान में की छापेमारी पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को सूचना मिली थी कि चौहान मार्केट के पास बी पॉकेट स्थित देवेंद्र किराना स्टोर में पटाखों का स्टॉक रखा है। इसके बाद पुलिस टीम ने दुकान की जांच की। वहां से अलग-अलग ब्रांड के 4 दर्जन से अधिक पैकेट और कार्टन मिले। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पटाखे कहां से आए, जांच कर रही पुलिस छापेमारी के दौरान दुकान का मालिक मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने फरार दुकानदार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही पटाखों की खरीद और सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। दीपावली को देखते हुए जिले में बिना वैध लाइसेंस पटाखे रखने और बेचने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)