होर्मुज में 27 भारतीयों वाले जहाज पर हमला:इंजन रूम में लगी आग; एक दिन पहले भी भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला हुआ था
होर्मुज में शुक्रवार को 27 भारतीय क्रू सदस्यों वाले तेल टैंकर एमटी लुईस 1 पर हमला हुआ। पनामा के झंडे वाले इस टैंकर पर दो लिम्पेट माइंस लगाई गई थीं। धमाके की वजह से इंजन रूम में आग लग गई और जहाज कुछ समय के लिए बंद हो गया। लेकिन क्रू ने आग बुझा दी। इस घटना से एक दिन पहले लाइबेरिया के झंडे वाले बहुत बड़े कच्चे तेल के टैंकर एमटी अरजाना पर भी हमला हुआ था। एमटी अरजाना में दो भारतीय नागरिक सवार थे। भारत के केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बयान जारी कर कहा कि सभी नाविक सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं लगी है। पहली बार लिम्पेट माइंस का इस्तेमाल रॉयटर्स के मुताबिक, फरवरी में संघर्ष शुरू होने के बाद यह होर्मुज में लिम्पेट माइंस के सफल इस्तेमाल की पहली घटना है। यह हमला होर्मुज से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर जारी हमलों की कड़ी का हिस्सा है। फरवरी में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध बढ़ने के बाद इन हमलों में तेजी आई है। ब्रिटिश नौसेना की एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के अनुसार, हमला ओमान के खासाब से 46 किलोमीटर दूर में हुआ। अमेरिकी चुनाव के बाद ईरान पर हमले की तैयारी अमेरिका और इजराइल 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर फिर हमले करने की योजना बना रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, दोनों देश छोटी लेकिन तेज सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। इसमें ईरान के ऊर्जा ठिकानों, परमाणु केंद्रों और मिसाइलों व ड्रोन के भंडार को निशाना बनाया जा सकता है। हालांकि, ट्रम्प अभी सैन्य कार्रवाई नहीं करने का फैसला भी ले सकते हैं। अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत की कोशिशें भी जारी ईरान ने गुरुवार को बताया था कि उसे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का पत्र मिला है, लेकिन उसने अभी जवाब नहीं दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, इस पत्र का मकसद दोनों देशों के बीच शांति वार्ता फिर शुरू करना था। ईरान ने अमेरिका के सामने रखी अपनी 7 शर्तें पूरी करने की मांग दोहराई है। दूसरी ओर, ट्रम्प ने कहा कि वेंस ने ईरान से शांति वार्ता के लिए नहीं, बल्कि मेडिकल सामान पहुंचाने के मामले में संपर्क किया था। ट्रम्प के मुताबिक, ईरान ने बीमार लोगों के लिए मेडिकल सामान और दूसरी जरूरी चीजों की मदद मांगी थी। वेंस ने इस बारे में उनसे राय ली थी और उन्होंने मदद की इजाजत दे दी। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका- मिडटर्म चुनाव की अर्ली वोटिंग, रिपब्लिकन पार्टी पीछे: अब तक 4 करोड़ ने वोट डाला; ट्रम्प ने 30 राज्यों की वोटर लिस्ट मंगवाई अमेरिका में 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ही अर्ली वोटिंग शुरू हो गई है। अब तक करीब 4 करोड़ लोग वोट डाल चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)