कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च:चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, बोले- वोट चोरी कर भाजपा ने किया देशद्रोह
जौनपुर में कांग्रेस पार्टी ने 'वोट बचाओ देश बचाओ' आंदोलन के तहत मंगलवार को 12 बजे पैदल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह की अगुवाई में यह मार्च मुहम्मद हसन पीजी कॉलेज से शहीद भगत सिंह पार्क तक निकाला। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। आंदोलन के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक सीताराम लांबा ने कहा कि मोदी और भाजपा सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की साजिश और वोट चोरी से बनी है। उन्होंने इसे देश और लोकतंत्र विरोधी बताया। लांबा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए करोड़ों मतदाताओं को वोट देने से रोका और संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की वोट चोरी से देश में डर फैल गया है। भाजपा ने करोड़ों वोट काटकर सत्ता हासिल की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के साथ मिलकर देश विरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्ष में बलिदान देने का संकल्प दिलाया। मार्च को माबूद खान, आरिफ खान, सत्यवीर सिंह और पंकज सोनकर ने भी संबोधित किया। आयोजन जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)