बुलंदशहर में 5 दिन से डॉक्टर लापता:परिजनों ने थाने का घेराव कर की सड़क जाम, अस्पताल पार्टनर पर जताया शक

Oct 27, 2026 - 14:02
0
बुलंदशहर में 5 दिन से डॉक्टर लापता:परिजनों ने थाने का घेराव कर की सड़क जाम, अस्पताल पार्टनर पर जताया शक
बुलंदशहर के खानपुर कस्बे में पांच दिन से लापता डॉक्टर कृष्ण कुमार का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज परिजनों ने खानपुर थाने का घेराव कर सड़क पर जाम लगा दिया। परिवार के लोगों ने पुलिस पर मामले में उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। डॉक्टर के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द डॉक्टर का पता लगाने की मांग की है। साझेदारी में शुरू किया था KSM अस्पताल जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर कृष्ण कुमार ने हाल ही में अजय कुमार के साथ साझेदारी में KSM नाम से अस्पताल शुरू किया था। इसके बाद से उनके लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर का मोबाइल फोन उनकी कार में मिला है, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने अस्पताल के पार्टनर पर जताया शक लापता डॉक्टर की भाभी ने बताया कि किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद से इनकार किया है। उन्होंने अस्पताल के पार्टनर पर शक जताया है। हालांकि, इस संबंध में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर को लापता हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। परिवार ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- गुमशुदगी दर्ज कर तलाश जारी डॉक्टर का पता नहीं चलने से नाराज परिजनों ने खानपुर थाने का घेराव किया और सड़क जाम कर विरोध जताया। खानपुर थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। फिलहाल डॉक्टर कृष्ण कुमार का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User