द्वितीय चरण की जनगणना के लिए ट्रेनिंग:राजकीय आईटीआई में हुआ कर्मचारियों का प्रशिक्षण, 4 गैरहाजिर रहे
नगर निगम जोन 4 की द्वितीय चरण की जनगणना के लिए तैयारियां पूर कर ली गई हैं। इसके लिए कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुरादाबाद में कांठ रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 100 कर्मचारियों का 3 दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शुरू हुआ है।
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त आशुतोष राय ने जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीकृत 100 में से 4 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जबकि 96 कर्मचारी उपस्थित थे। अपर नगर आयुक्त ने नगर निगम के कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)