दो नाबालिग लड़कियों को ले जाने के आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में पकड़े गए
सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को गुरुवार को मल्हवार तिराहे से पकड़ा गया। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। 15 और 12 साल की हैं दोनों लड़कियां त्रिलोकपुर थाने में 16 अक्टूबर को एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के मुताबिक, 15 अक्टूबर को कोहलगोनकोट के रहने वाले श्रवण कश्यप ने उनकी 15 साल की बेटी और पड़ोस में रहने वाली 12 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मल्हवार तिराहे से हुई गिरफ्तारी पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को मल्हवार तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान श्रवण कश्यप पुत्र रामगोपाल और रोशन पुत्र रामअवतार उर्फ झीनू, निवासी कोहलगोनकोट के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक त्रिभुवन यादव, मुख्य आरक्षी अभिषेक सिंह और मुख्य आरक्षी विनीत शुक्ला शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)