बलरामपुर में मारपीट के वायरल वीडियो पर कार्रवाई:पुरानी रंजिश में दो युवकों को पीटा था, चार आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के जुड़ीकुइया बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों से मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सामने आने पर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है। अस्पताल के सामने गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप पुलिस के मुताबिक, जुड़ीकुइया निवासी आरती देवी पत्नी नंदलाल ने 19 अक्टूबर को पचपेड़वा थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बेटा शत्रुघन और उसका दोस्त जमशेद 17 अक्टूबर को जुड़ीकुइया बाजार गए थे। इसी दौरान डॉ. इस्तियाक अहमद के अस्पताल के सामने पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने दोनों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने लात-घूंसे, थप्पड़ और बेल्ट से दोनों की पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसपी के निर्देश पर चार आरोपी गिरफ्तार तहरीर के आधार पर पचपेड़वा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डुमरी त्रिलोकपुर के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास और रजत सिंह पुत्रगण जगतपाल सिंह, राहुल यादव पुत्र श्यामलाल यादव और प्रभात सिंह पुत्र राजू के रूप में हुई है। चारों ग्राम डुमरी त्रिलोकपुर, थाना पचपेड़वा, जिला बलरामपुर के निवासी हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अजय प्रताप यादव और मुख्य आरक्षी विनोद कुमार शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)