गाजियाबाद में 90 स्थानों पर रावण का पुतला दहन:शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2500 जवान तैनात, घंटाघर पर 100 फीट ऊंचा रावण का पुतला

Oct 20, 2026 - 15:48
0
गाजियाबाद में 90 स्थानों पर रावण का पुतला दहन:शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2500 जवान तैनात, घंटाघर पर 100 फीट ऊंचा रावण का पुतला
गाजियाबाद में दशहर पर्व पर आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने बताया कि गाजियाबाद में 3 जोन बनाए गए हैं। एक जोन में तीन-तीन सेक्टर बनाकर ड्यूटी लगाई गईं हैं। सभी जोन में डीसीपी खुद सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। पुलिस के रिकार्ड के अनुसार शहर व देहात में 90 स्थलों पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले दहन होंगे। शहर में कविनगर स्थित रामलीला मैदान, कोतवाली स्थित घंटाघर के अलावा नंदग्राम, राजनगर एक्सटेंशन, विजयनगर, लोनी, इंदिरापुरम, मोदीनगर में सबसे बड़े आयोजन हैं। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने डीसीपी सिटी, डीसीपी देहात, डीसीपी ट्रांस हिंडन को निर्देश दिए हैं कि यदि थाना प्रभारी और एसीपी की लापरवाही मिली तो सीधे कार्रवाई होगी। दशहरा पर्व को लेकर 2500 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं, जहां दो कंपनी पीएसी भी तैनात है। रावण का पुतला 100 फीट ऊंचा शहर से लेकर मुख्य कस्बों तक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जहां थाना पुलिस और फायर विभाग की टीमें शामिल हैं। घंटाघर स्थिम रामलीला में 100 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया जाएगा। यहां कुंभकरण का पुतला 90 फीट और मेघनाथ का पुतला 80 फीट का है। इसके अलावा क्रासिंग रिपब्लिक में मुख्य रामलीला में 60 से 70 फीट ऊंचे पुतले बनाए गए हैं। जीआरपी और आरएीपएफ भी अलर्ट है। यह हैं मुख्य रामलीला शहर में कविनगर, घंटाघर, विजय नगर, वैशाली सेक्टर-2 एवं सेक्टर-3, वैशाली सेक्टर-3 एवं सेक्टर-4, वसुंधरा सेक्टर-15, शिप्रा सनसिटी एवं शिप्रा मॉल इंदिरापुरम, गुलमोहर आवासीय भवन राकेश मार्ग, राजेंद्र नगर, चंद्रनगर, लाजपत नगर, शालीमार गार्डन, वृंदावन गार्डन जनकपुरी, झंडापुर, साहिबाबाद, गढ़ी कटैया, डीएलएफ अंकुर विहार लोनी, मुरादनगर एवं मोदीनगर, भोजपुर हैं। मुख्य गेटों पर फोर्स, खाली रहेंगे रास्ते पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर सभी एसीपी व थाना प्रभारी निरीक्षण कर रहे हैं, इस दौरान आयोजकों एवं संबंधित व्यक्तियों से संपर्क व समन्वय स्थापित कर अग्निशमन सुरक्षा तथा लोगों की सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से पंडालों में प्रवेश मार्ग व आने जाने का मार्ग खाली रखें। मुख्य स्थानों पर दमकल की गाड़ी भी लगाई गईं हैं। यहां आग से बचाव के उपायों तथा आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। ट्रैफिक का डायवर्जन पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने ट्रैफिक अफसरों को निर्देश दिए हैं कि कहीं भी यदि ट्रैफिक पुलिस गायब मिली तो उस जोन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर को निलंबित किया जाएगा। सभी जगह डायवर्जन लागू किया गया है। कहीं भी इमरजेंसी में दमकल की गाड़ी भी हैं, ताकि किसी भी अग्निकांड अथवा अप्रिय घटना की संभावना को कम किया जा सके तथा जन-धन की सुरक्षा रहे। यदि नो एंट्री के समय कोई भी भारी वाहन घुसा तो सम्बंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User