ईरान ने पाकिस्तान की LPG सप्लाई रोकी:एक सिलेंडर अब 7000 रुपए में बिक रहा; PAK की आधी LPG जरूरत ईरान से पूरी होती है

Oct 24, 2026 - 11:33
0
ईरान ने पाकिस्तान की LPG सप्लाई रोकी:एक सिलेंडर अब 7000 रुपए में बिक रहा; PAK की आधी LPG जरूरत ईरान से पूरी होती है
ईरान ने पाकिस्तान को LPG की सप्लाई रोक दी है। पाकिस्तान अपनी कुल LPG जरूरत का करीब 50% हिस्सा ईरान से आयात करता है। ऐसे में सप्लाई रुकने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 12 किलो के सिलेंडर की कीमत कुछ ही दिनों में 4500 पाकिस्तानी रुपए से बढ़कर 7000 रुपए हो गई है। यानी दाम 2500 रुपए बढ़ गए हैं। सीमा बंद होने से रुकी गैस की सप्लाई पाकिस्तान और ईरान के बीच गब्द-रिमदान और तफ्तान की दो प्रमुख सीमा चौकियां 17 अक्टूबर को बंद कर दी गई थीं। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की सरकार ने सुरक्षा चिंताओं और तस्करी रोकने को इसकी वजह बताया, जबकि ईरान ने तकनीकी दिक्कतों का हवाला दिया। पाकिस्तान LPG एसोसिएशन के मुताबिक, ईरान से रोजाना करीब 7000 मीट्रिक टन LPG पाकिस्तान आती है। ग्वादर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष शम्सुल हक ने बताया कि अकेले गब्द-रिमदान सीमा से हर दिन 4000 टन से ज्यादा गैस आती है। फिलहाल यह सप्लाई रुकी हुई है। ओमान और इराक से भी आयात प्रभावित पाकिस्तान अपनी LPG जरूरत का करीब 70% हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ईरान के अलावा इराक और ओमान से भी गैस आती है। पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक के मुताबिक, देश में हर दिन करीब 6500 से 7000 टन LPG की जरूरत होती है। इसमें से 2000 से 2500 टन गैस देश में तैयार होती है, जबकि बाकी जरूरत आयात से पूरी की जाती है। लेकिन होर्मुज स्ट्रेट में ईरान जंग के कारण आई रुकावट से इन इराक और ओमान से होने वाला आयात भी प्रभावित हुआ है। सरकारी कीमत से दोगुने से ज्यादा दाम पर बिक रहे सिलेंडर पाकिस्तान के तेल और गैस नियामक प्राधिकरण (OGRA) ने 11.8 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 3296 पाकिस्तानी रुपए तय की है। इसके बावजूद बाजार में सिलेंडर सरकारी कीमत से दोगुने से भी ज्यादा दाम पर बेचे जा रहे हैं। पाकिस्तान LPG एसोसिएशन के अध्यक्ष इरफान खोखर के मुताबिक, बलूचिस्तान में 12 किलो का सिलेंडर करीब 7000 रुपए, लाहौर में 7500 रुपए और स्कर्दू में 8200 रुपए तक में बिक रहा है। सरकार बोली- जल्द हालात सुधरेंगे पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि सरकार खुद LPG आयात करके बाजार में उपलब्ध कराएगी। उन्होंने अगले 2 से 3 दिनों में कीमतों में सुधार शुरू होने की उम्मीद जताई। जियो न्यूज के एक कार्यक्रम में मलिक ने कहा कि LPG की कीमत 400 से 425 पाकिस्तानी रुपए प्रति किलो के बीच होनी चाहिए। उन्होंने ज्यादा दाम वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार LPG की कीमत तय करने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगी। मलिक ने दावा किया कि बाजार और स्थानीय LPG की कीमतों के अंतर से करीब 30 अरब पाकिस्तानी रुपए का फर्क पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अदालत से स्टे ऑर्डर लेकर ऊंचे दाम वसूल रहे हैं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अटॉर्नी जनरल को बाकी मामलों में पैरवी कर स्टे ऑर्डर हटवाने के लिए कदम उठाने को कहा है। सीमा पर फंसे सैकड़ों ट्रक सीमा बंद होने से LPG टैंकरों समेत सैकड़ों ट्रक पाकिस्तान और ईरान की सीमा के दोनों ओर फंसे हुए हैं। शम्सुल हक के मुताबिक, 1000 से ज्यादा पाकिस्तानी कंटेनरों में आलू, केले और चावल लदे हैं, जिन्हें ईरान भेजा जाना था। ट्रक चालकों ने बताया कि वे कई दिनों से सीमा खुलने का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी ठीक से नहीं मिल रही हैं। चालक अब्दुल गनी बलोच ने कहा कि वे एक हफ्ते से ज्यादा समय से वहां फंसे हुए हैं। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दुबई में डीजल दिल्ली से 28 रुपए महंगा हुआ: UAE सरकार ने इस महीने 12% कीमत बढ़ाई; जंग के बाद दोगुने हुए तेल के दाम तेल के बड़े उत्पादक देशों में शामिल UAE में तेल की कीमतें भारत से भी ज्यादा हो गई हैं। 22 अक्टूबर के भाव के मुताबिक, दुबई में एक लीटर डीजल ₹123 का है, जबकि दिल्ली में यही डीजल ₹95 में मिल रहा है। यानी दिल्ली के मुकाबले वहां ₹28 ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User