महराजगंज में 40लाख की लागत से लोहे का पुल बनेगा:पुराने अस्पताल के पीछे बलिया नाले पर, जाम से मिलेगी राहत
महराजगंज शहर के सक्सेना नगर में पुराने अस्पताल के पीछे बलिया नाले पर करीब 40 लाख रुपये की लागत से लोहे का पुल बन रहा है। यह पुल अमरुतिया की ओर से आने वाले लोगों को शहर में प्रवेश के लिए वैकल्पिक रास्ता देगा, जिससे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल की देखरेख में यह काम हो रहा है। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्र ने बताया कि पुल की लंबाई करीब 60 फीट और चौड़ाई आठ फीट होगी। इस पर पैदल यात्री, मोटरसाइकिल और टेंपो गुजर सकेंगे, पर बड़ी गाड़ियों पर रोक रहेगी। शहर में बाईपास न होने से मुख्य मार्गों पर अक्सर जाम लगता है, खासकर स्कूलों की छुट्टी के समय। यह नया पुल आसपास के गांवों से शहर आने वाले लोगों का लंबा रास्ता और समय बचाएगा। गड्डू, अशोक, कृष्णा, मोहन जैसे नगरवासियों ने इस निर्माण पर खुशी जताई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)