मुंबई में जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन के आरोप में युवक गिरफ्तार:मोबाइल में मसूद अजहर के ऑडियो क्लिप और भड़काऊ पोस्ट मिले
मुंबई में एंटी टेररिज्म स्क्वाड ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन के आरोप में 33 साल के मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को माहिम से गिरफ्तार किया है। ATS के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में भड़काऊ पोस्ट और मसूद अजहर के ऑडियो क्लिप मिले हैं। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संपर्क थे या नहीं। अधिकारियों के मुताबिक, मामला सोशल मीडिया गतिविधियों और एक टेलीग्राम ग्रुप के जरिए सामने आया। मुंबई ATS की कालाचौकी यूनिट ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1) के तहत केस दर्ज किया है। यह धारा धर्म, भाषा या दूसरे आधारों पर अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने से जुड़े मामलों में लगाई जाती है। मामले की जांच जारी है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)