PET परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन:गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोंडा समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

Oct 24, 2026 - 12:21
0
PET परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन:गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोंडा समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
गोंडा में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर-लखनऊ और लखनऊ-गोरखपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन का संचालन शनिवार रात 8:35 बजे से शुरू होगा और 1 नवंबर तक जारी रहेगा। गोंडा जिले में रविवार सुबह 8 बजे से 16 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। ऐसे में स्पेशल ट्रेन से गोरखपुर, बस्ती, खलीलाबाद, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी और लखनऊ रूट पर सफर करने वाले परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी। गोरखपुर से रात 8:35 बजे चलेगी ट्रेन गाड़ी संख्या 05007 गोरखपुर-लखनऊ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल शनिवार रात 8:35 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11:09 बजे तुलसीपुर, 11:40 बजे बलरामपुर, देर रात 1:15 बजे गोंडा, 1:53 बजे करनैलगंज और सुबह 3:48 बजे बादशाह नगर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 4:45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। लखनऊ से रात 8:55 बजे वापसी गाड़ी संख्या 05008 लखनऊ-गोरखपुर परीक्षा स्पेशल लखनऊ जंक्शन से रात 8:55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11:45 बजे गोंडा पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इससे गोरखपुर और लखनऊ की ओर से गोंडा तथा बलरामपुर में परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। स्टेशनों पर मदद के लिए विशेष इंतजाम लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव के अनुसार, परीक्षा स्पेशल ट्रेन से अभ्यर्थियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने संबंधित स्टेशनों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में परेशानी न हो। पूछताछ काउंटरों पर भी अभ्यर्थियों की मदद के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User