हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष को सपाईयों ने पीटा:कन्नौज में पुलिस की मौजूदगी में सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, सड़क पर पटका
कन्नौज में अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सपाईयों ने पुलिस की मौजूदगी में पीट दिया। सपा नेत्री ने उस पर थप्पड़ चलाए और सपाईयों ने उसे सड़क पर पटक दिया। हंगामे के बीच कुछ पुलिस कर्मी बीच-बचाव करते दिखे तो कुछ खड़े होकर वीडियो वनाते रहे।
मारपीट की इस घटना से शहर के मकरन्द नगर तिराहे पर हड़कम्प मच गया। करीब 20 मिनट तक यहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। हंगामे की सूचना पर 25 मिनट बाद पहुंचे शहर कोतवाल जितेंद प्रताप सिंह को देखकर सपाई वहां से खिसक गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)