मुंबई में जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन के आरोप में युवक गिरफ्तार:फोन में मसूद अजहर के ऑडियो क्लिप मिले; बिहार का रहने वाला आरोपी, रैपिडो ड्राइवर था

Oct 24, 2026 - 11:23
0
मुंबई में जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन के आरोप में युवक गिरफ्तार:फोन में मसूद अजहर के ऑडियो क्लिप मिले; बिहार का रहने वाला आरोपी, रैपिडो ड्राइवर था
मुंबई एंटी टेररिज्म स्क्वाड ने माहिम से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन के आरोप में 33 साल के मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार का रहने वाला है। वह मुंबई में रैपिडो ड्राइवर के तौर पर काम करता था। ATS के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में भड़काऊ पोस्ट और मसूद अजहर के ऑडियो क्लिप मिले हैं। सोशल मीडिया और टेलीग्राम ग्रुप से मिला सुराग अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों और एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े सुरागों के आधार पर मामला सामने आया। पुलिस का आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर जैश-ए-मोहम्मद को बढ़ावा देने वाली सामग्री पोस्ट करता था। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संपर्क थे या नहीं। 10 साल से मुंबई में रह रहा था आरोपी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी बिहार का रहने वाला है और करीब 10 साल से मुंबई में रह रहा था। वह माहिम इलाके में बाबा फलूदा के पास परफ्यूम बेचता था। इसके अलावा, वह रैपिडो ड्राइवर के तौर पर भी काम करता था। BNS की धारा 196(1) के तहत केस दर्ज मुंबई ATS की कालाचौकी यूनिट ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1) के तहत मामला दर्ज किया है। यह धारा धर्म, भाषा या अन्य आधारों पर अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने से जुड़े मामलों में लागू होती है। शुक्रवार को अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच मुंबई ATS की कालाचौकी यूनिट कर रही है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… पुंछ में सेना ने 7 संदिग्ध IED बरामद किए:लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली; एक दिन पहले 2 आतंकी मददगार गिरफ्तार हुए थे जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने तलाशी अभियान के दौरान 7 संदिग्ध IED और 7.62 मिमी लाइट मशीन गन (LMG) की मैगजीन बरामद की। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी मिलने के बाद 156 टेरिटोरियल आर्मी और 37 राष्ट्रीय राइफल्स ने कासबलारी गांव के पास तलाशी अभियान चलाया। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User