बलिया में DM-SP ने मतदाता पंजीकरण कैंपों का निरीक्षण किया:बोले- कोई पात्र वोटर न छूटे, बीएलओ से नए मतदाताओं के पंजीकरण की ली जानकारी

Oct 24, 2026 - 12:21
0
बलिया में DM-SP ने मतदाता पंजीकरण कैंपों का निरीक्षण किया:बोले- कोई पात्र वोटर न छूटे, बीएलओ से नए मतदाताओं के पंजीकरण की ली जानकारी
बलिया में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने विभिन्न स्कूलों में लगाए गए मतदाता पंजीकरण कैंपों का निरीक्षण किया। सुबह करीब 10:30 बजे अधिकारियों ने कैंपों की व्यवस्थाएं देखीं और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से अब तक हुए पंजीकरण की जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। डीएम और एसपी ने मुरली मनोहर इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय जीरबस्ती और प्राथमिक विद्यालय जीरबस्ती में लगाए गए कैंपों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची में अब तक जोड़े गए नामों की संख्या पूछी और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी ली। पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने का काम गंभीरता से किया जाए। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने न पाए, ताकि सभी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार का उपयोग कर सकें। पहली बार वोट देने वाले युवाओं की पहचान करें डीएम ने बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों में छूटे हुए मतदाताओं और पहली बार मतदान करने के योग्य युवाओं की पहचान करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए जरूरी कार्रवाई समय से पूरी की जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User