एमएलसी चुनाव: 67 पोलिंग पार्टियां रवाना:अलीगढ़ में कल सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान, सुरक्षा के लिए 37 सेक्टर बनाए

Oct 22, 2026 - 15:00
0
एमएलसी चुनाव: 67 पोलिंग पार्टियां रवाना:अलीगढ़ में कल सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान, सुरक्षा के लिए 37 सेक्टर बनाए
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए गुरुवार को होने वाले मतदान से पहले बुधवार को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से 67 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। डीएम अविनाश कुमार सिंह और एसएसपी नीरज जादौन ने मतदानकर्मियों को ब्रीफ कर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए। सभी पोलिंग पार्टियां बुधवार शाम तक अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए जिले में 37 सेक्टर बनाए गए हैं। 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में करीब 45-46 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। डीएम-एसएसपी ने दिए निर्देश नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में डीएम अविनाश कुमार सिंह और एसएसपी नीरज जादौन ने पोलिंग पार्टियों को ब्रीफ किया। अधिकारियों ने मतदान के दौरान निर्वाचन नियमों का पालन सुनिश्चित करने, किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मतदानकर्मियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिम्मेदारी निभाने को कहा गया। इस दौरान सीडीओ योगेश कुमार, एडीएम प्रशासन समेत जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। 37 सेक्टरों में होगी निगरानी मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में 37 सेक्टर बनाए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी समस्या या गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कंट्रोल रूम स्थापित निर्वाचन संबंधी जानकारी और शिकायतों के लिए कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका नंबर 0571-2420141 है। एडीएम न्यायिक अनिल कुमार को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User