लखनऊ में 23-27 अक्टूबर को शराब की दुकानें रहेंगी बंद:बार, मॉडल शॉप और सैन्य कैंटीन में भी नहीं बिकेगी शराब; MLC चुनाव के चलते आदेश जारी
लखनऊ में विधान परिषद निर्वाचन के चलते 23 और 27 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना के दिन जिले में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। डीएम विशाख जी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, दोनों दिन देशी शराब, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, भांग की दुकानें, ताड़ी की दुकानें और बार बंद रहेंगे। इसके अलावा बीयर, विदेशी शराब और सैन्य-अर्धसैनिक कैंटीन में भी शराब की बिक्री नहीं होगी। अवैध बिक्री पर होगी कार्रवाई डीएम ने सभी आबकारी अनुज्ञापियों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। मतदान और मतगणना के दिन शराब की बिक्री करने या दुकान खुली रखने पर संबंधित लाइसेंसधारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बंदी के लिए किसी तरह का मुआवजा भी नहीं दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)