महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भव्य शोभायात्रा:इन्दिरा सिंह बोली- महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श, विचार समाज को मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं
बिजनौर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर पालिका परिषद, बिजनौर के मुख्य द्वार के सामने जुलूस का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस के लिए प्रसाद तथा जलपान वितरण की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बिजनौर की अध्यक्षा इन्दिरा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श, विचार एवं शिक्षाएँ समाज को सत्य, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)