लखनऊ में ट्रिपल मर्डर के बाद लोगों में गुस्सा:बोले- आरोपी को फांसी दें, घर पर बुलडोजर चलाएं; एक घर से उठेंगी 3 अर्थियां

Oct 27, 2026 - 11:17
0
लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला में ट्रिपल मर्डर के बाद लोगों में आक्रोश है। लोग आरोपी को फांसी देने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के घर की ओर जाने वाले रास्ते को रोक दिया है। इस दौरान लोग नारे लगा रहे हैं, “तुम तीनों का ये बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान।” सोमवार को गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पिता शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र उर्फ शंभु और बेटे सुयश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव घर पहुंच गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही घर से तीनों की अंतिम यात्रा निकलेगी। परिजन शवों को अंतिम संस्कार के लिए गुलाला घाट ले जाएंगे। सुयश की 5 दिसंबर को शादी होनी थी। उसकी हत्या से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User