सुल्तानपुर में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत:1 गंभीर घायल, घर से शहर जाते समय हादसा
सुल्तानपुर में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार तड़के ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हुए हैं। जिनका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बसौढ़ी के पास हुई। जानकारी के अनुसार गोसाईंगंज थाना अंतर्गत महमूदपुर गांव के बच्चन निषाद 21 वर्ष, नितिन 23 वर्ष और विनोद 22 वर्ष बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई वे सभी अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बसौढ़ी के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में 21 साल के बच्चन निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार नितिन (23) और विनोद (22) गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। दोनों के परिवार में मातम पसर गया यहां डॉक्टरों ने यहां नितिन को ब्रॉड डेड घोषित किया जबकि विनोद का इलाज किया गया है। सूचना मिलते ही दोनों के परिवार में मातम पसर गया है। ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया ये। उपनिरीक्षक अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)