गैस एजेंसी संचालिका को मुफ्त सिलेंडर न देने पर धमकी:युवक पर 5 साल से परेशान करने का आरोप, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार
बागपत में एक गैस एजेंसी संचालिका सुशीला देवी ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवक पिछले करीब पांच साल से उन्हें परेशान कर रहा है। आरोप है कि युवक मुफ्त में गैस सिलेंडर मांगता है और मांग पूरी न होने पर झूठी शिकायतों में फंसाने की धमकी देता है। संचालिका ने इस मामले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। सुशीला देवी के अनुसार, वह करीब 15 साल से गैस एजेंसी चला रही हैं। उन्होंने बताया कि किरठल गांव का एक युवक लंबे समय से उनकी एजेंसी और कर्मचारियों को परेशान कर रहा है। युवक पर आरोप है कि वह मुफ्त में गैस सिलेंडर की मांग करता है। संचालिका का आरोप है कि जब उसकी मांग पूरी नहीं होती, तो वह उनके खिलाफ शिकायतें कराने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। युवक आए दिन आसपास के लोगों से शिकायतें तैयार कराकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और दूसरे अधिकारियों को भेजता है। सुशीला देवी ने बताया कि इस संबंध में पहले भी अधिकारियों से शिकायत की गई थी। लेकिन, कोई खास कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनकी परेशानी बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी गैस एजेंसी का अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करते हैं और सभी मानक पूरे पाए गए हैं। संचालिका ने कहा कि लगातार शिकायतों से उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इससे उनकी सामाजिक और व्यावसायिक छवि पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने डीएम और एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)