सुबह व शाम बादल छाएंगे, दिन में धूप निकलेगी:दो से तीन दिन तक सुहावना रहेगा मौसम, गर्मी से राहत मिलेगी

Sep 25, 2026 - 07:57
0
सुबह व शाम बादल छाएंगे, दिन में धूप निकलेगी:दो से तीन दिन तक सुहावना रहेगा मौसम, गर्मी से राहत मिलेगी
कानपुर में शुक्रवार को सुबह बादल छाएंगे, दिन में धूप निकलने के बाद शाम से मौसम करवट ले सकता है। शाम से रात या शनिवार सुबह तक हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव अगले दो से तीन दिन तक जारी रहने के आसार हैं। बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट हो सकती है और लोगों को दिन के समय उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून दोबारा सक्रिय हुआ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के चलते देश के कई हिस्सों में मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है। इसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आईएमडी के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह तक पूरे उत्तर प्रदेश से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। मानसून की विदाई से पहले बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। शाम से बढ़ेगी बारिश की गतिविधि दिन में धूप और बादलों की आवाजाही के बीच मौसम बदला-बदला रह सकता है। शाम के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। रात से शनिवार सुबह तक भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। गुरुवार को 30.6 डिग्री रहा अधिकतम तापमान सीएसए की ओर से गुरुवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक था। सुबह और शाम मौसम सुहावना रहा। आसमान में घने बादल छाए रहे, जबकि दिन में तेज धूप निकली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User