गाजियाबाद के स्कूल में नेतृत्व संगोष्ठी:स्वामी चिद्रुपानंद जी ने आत्म-जागरूकता, सजगता और करुणामयी नेतृत्व का महत्व समझाया

Nov 01, 2026 - 11:43
0
गाजियाबाद के स्कूल में नेतृत्व संगोष्ठी:स्वामी चिद्रुपानंद जी ने आत्म-जागरूकता, सजगता और करुणामयी नेतृत्व का महत्व समझाया
गाजियाबाद में विश्व भारती पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 को चिन्मय मिशन, नोएडा के सहयोग से ‘इनवोकिंग इंस्पिरेशन – एन अवेकनिंग ऑफ विजडम, ए जर्नी विदिन’ विषय पर नेतृत्व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विश्व भारती महिला कल्याण संस्था और चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आचार्य स्वामी चिद्रुपानंद जी ने जीवन में चेतना, सजगता, आत्म-जागरूकता और करुणामयी नेतृत्व के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रभावी नेतृत्व के लिए व्यक्ति का आत्म-जागरूक होना और अपने भीतर की क्षमताओं को पहचानना आवश्यक है। उन्होंने माइंडफुलनेस और सकारात्मक सोच को बेहतर व्यक्तित्व एवं समाज निर्माण का आधार बताया। कार्यक्रम में विश्व भारती महिला कल्याण संस्था के उपाध्यक्ष एम.एल. नक्काशी, महासचिव डॉ. वी.के. गंजू, डॉ. सरोज कौल और डॉ. अरविंद कौल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या डिंपल पुरी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User