MBA के छात्र ने चुराए कारों के टायर:महिंद्रा थार को बनाता था निशाना; पुलिस ने 15 पहिए बरामद किए; हैदराबाद का मामला
तेलंगाना के हैदराबाद में पुलिस ने कारों के टायर और रिम चोरी करने के आरोप में एक MBA छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 15 पहिए बरामद किए हैं। इनमें महिंद्रा थार के 12 पहिए शामिल हैं। आरोपी इसी गाड़ी के टायर चुराता था। जांच 20 अक्टूबर को मिली एक शिकायत के बाद शुरू हुई। शिकायत में बताया गया था कि रेथीबोवली के गैलेक्सी एन्क्लेव अपार्टमेंट के बाहर खड़ी महिंद्रा थार का पिछला टायर चोरी हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV फुटेज की जांच की। इसमें एक युवक स्कूटर से आता दिखाई दिया। उसकी पहचान शोबान अली खान के रूप में हुई। फुटेज में वह थार के पीछे लगे स्टेपनी टायर को निकालता हुआ नजर आया। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)