शाहजहांपुर में तालाब में मिला लापता युवक का शव:कैंसर पीड़ित चाचा को दिल्ली से देखने आया था, पत्नी छोड़कर मायके में रह रही थी

Nov 01, 2026 - 12:49
0
शाहजहांपुर में तालाब में मिला लापता युवक का शव:कैंसर पीड़ित चाचा को दिल्ली से देखने आया था, पत्नी छोड़कर मायके में रह रही थी
शाहजहांपुर के परशुरामपुरी क्षेत्र के सिकंदरपुर अफगानान गांव में रविवार सुबह 10 बजे तालाब में पप्पू जाटव का शव मिला। वह 28 अक्टूबर से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 32 साल के पप्पू अल्हागंज थाना क्षेत्र के वनवसा भुंडामई गांव के रहने वाले थे। वह दिल्ली में प्लंबर का काम करते थे। 26 अक्टूबर को दिल्ली से घर लौटे थे। अगले दिन कैंसर से पीड़ित चाचा को देखने बिरिया तारा जाटव गौटिया गांव गए थे। इसके बाद वह न अपने घर लौटे, न चाचा के घर। परिजनों ने उनकी तलाश की और शनिवार को परशुरामपुरी थाने में सूचना दी। रविवार सुबह सिकंदरपुर अफगानान गांव में मस्जिद के पास तालाब में शव दिखा। मदरसे में पढ़ने आए बच्चों ने शव देखकर लोगों को बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे शव को तालाब से बाहर निकाला। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया। सीओ ने भी इसकी पुष्टि की। पप्पू तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी करीब आठ साल पहले शादी हुई थी। करीब चार साल पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर मायके मायके चली गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User